फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दूसरे दिन भी रहा माहौल गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षेत्र में कई कार्यक्रम हुए स्थगित, सचिन के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

फोटो संख्या:
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सड़क हादसे में कोथल खुर्द गांव के तीन लोगों की मौत के दूसरे दिन भी माहौल गमगीन रहा। गांव में पीड़ित परिवार को संवेदना जताने कई लोग आए। गांव की गलियों में सुबह और शाम को सन्नाटा छाया हुआ था। पिछले पांच दिनों में हुई पांच मौत से आस पड़ोस के गांवों में भी दु:ख का माहौल है। इस कारण क्षेत्र में होने वाले कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। गांव कोथल खुर्द में लड़की की शादी होनी थी, वह स्थगित कर दी गई। इसके अलावा गेस्ट टीचर्स को शिक्षामंत्री के आवास का घेराव करना था, लेकिन उन्होंने मुंह पर काली पट्टी बांधकर ही अपना विरोध जताया। उधर, मृतक सचिन के पिता ने नत्थूराम ने आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि शनिवार को नेशनल हाईवे पर स्थित बदरवाल सिटी के पास हुए सडक़ हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। ऑटो चालक सवारी भर कर गांव कोथल खुर्द ले जा रहा था। जबकि नारनौल से चरखीदादरी डिपो की बस सामने से आ रही थी।
विज्ञापन


26 होने वाली शादी होगी 30 को
सरपंच परमजीत यादव ने बताया कि गांव में 26 नवंबर को लड़की शादी थी। शादी का लगन भी दिया जा चुका था। किंतु अब परिजनों ने यह शादी 30 नवंबर को करने का फैसला लिया है। सरपंच यादव ने बताया कि लड़की के परिजनों ने गांव के हालात का जिक्र कर रिश्तेदारों को आने से मना कर दिया। इसके अलावा हलवाई, टैंट, धर्मशाला सहित जितने भी आर्डर किए हुए थे वो सभी कैंसल कर दिए। शादी में वर पक्ष की ओर से पांच व्यक्ति ही आएंगे। उनके आने के बाद केवल सात फेरों की रस्म ही पूरी की जाएगी।

सचिन के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
सचिन के पिता नत्थूराम ने अपनी आंखों में आंसू लेकर कहा कि उसका बेटा तो चला गया अब किसी और पिता का बेटा इस प्रकार हादसे का शिकार न हो। इसलिए उन्होंने हरियाणा सरकार से महेंद्रगढ़ से सीहमा वाया कोथल खुर्द, नानकवास, अटाली चलाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी बस चालक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए तभी उसके बेटे की आत्म को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उसका इकलौता बेटा पढ़ाई में बड़ा होनहार था। वह बीएससी द्वितीय वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ता था। वहीं निर्मला के पति हरिकिशन ने गांव में रोडवेज बस चलाने की मांग की है।

गांव में महेंद्रगढ़ के लिए नहीं बचा कोई अन्य साधन
गांव कोथल खुर्द से महेंद्रगढ़ आने के लिए कोई साधन नहीं बचा है। सरपंच परमजीत यादव ने बताया कि गांव में एक मात्र ऑटो था। इससे गांव के विद्यार्थी कोचिंग एवं कॉलेज आवाजाही करते थे। यह ऑटो भी एक महीने पहले विद्यार्थियों ने ही हायर किया था। गांव से महेंद्रगढ़ के लिए रोडवेज बस या किसी टैंपो का कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों को 2.5 किलोमीटर दूर गांव भांडोर ऊंची तक पैदल आना पड़ता है। उसके बाद उन्हें साधन मिलता है। सरपंच ने भी नारनौल डिपो के जीएम से महेंद्रगढ़ से सीहमा बस चलाने की मांग की है।

दो को छोड़कर बाकी घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी
शनिवार को सड़क हादसे में हुए घायलों को रविवार को छुट्टी मिल गई है। अधिकतर घायलों को रेवाड़ी तथा नारनौल अस्पतालों में रेफर किया था जिनको आज अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। अभी सरस्वती एवं मंजू को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। वैसे दोनों ही खतरों से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ऑटो चालकों की थाना प्रभारी ने नहीं ली बैठक
शनिवार को सड़क हादसा होने के बाद घायलों का हालचाल जानने उप नागरिक अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने थाना प्रभारी रमेश कुमार को ऑटो चालकों की बैठक लेकर ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत करवाने का निर्देश दिए थे। किंतु थाना प्रभारी ने रविवार को ऑटो चालकों की बैठक नहीं ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आज गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन होना था इसको लेकर शहर में पूरी चौकसी करनी थी। इस कारण समय नहीं मिल पाया। सोमवार को स्टैंड पर जाकर ऑटो चालकों से ट्रैफिक नियमों के पालन करने का निर्देश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें