फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फूलों की महक से महकेगा शहर का सुभाष पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब और गेंदे की खुशबूसे महकेगा सुभाष पार्क
विज्ञापन

पार्क के हरा भरा होने के बाद नगर परिषद की ओर से लगाए जाएंगे फूलदार पौधे
फोटो नंबर आठ व नौ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क के दिन बहुरने वाले हैं। इस पार्क में जली हुई घास को नप ने ठीक करा दिया। अब यहां फिर से हरियाली दिखाई देने लगी है। शीघ्र ही पार्क में अब फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। इसमें गुलाब और गेंदे भी होंगे। इसके बाद पार्क पहली बार फूलों की खुशबू से महकेगा। इससे पार्क में आने वाले लोगों को गुड फील होगा। नगर परिषद की इस योजना का लोगों ने भी स्वागत किया है।
सिंघाना रोड पर चोर गुंबद के चारों ओर बना नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क शहर में सबसे बड़ा है। यहां पर सुबह से शाम तक हजारों लोग घूमने और आराम करने के लिए आते हैं। वहीं शाम के समय बच्चे यहां खेलने आते हैं। कुछ दिन पूर्व इस पार्क में शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। इस कारण यहां एक बड़े भाग की घास और अनेक पत्तीदार पौधे चपेट में आ गए थे। इसके बाद शहर के इस पार्क की सुंदरता पर दाग लग गया था। मगर अब नगर परिषद ने फिर से इस पार्क को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। उल्लेखनीय है कि पार्क में अनेक पेड़ पौधे लगे हुए हैं। इनमें नीम, शीशम, सीरस के अलावा कनेर के विभिन्न प्रकार के पौधे भी शामिल हैं, मगर पार्क में कोई भी फूलों वाले पौधे नहीं लगे। इस कारण पार्क में आने पर लोगों को हरियाली के साथ-साथ फुलवारी नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अनेक वैरायटी के लगाए जाएंगे फूलों के पौधे
पार्क में अब अनेक वैरायटी के फूलों वाले पौधे लगाने का प्रावधान है। इसके तहत यहां पर गुलाब के सबसे अधिक पौधे लगेेंगे। इसके अलावा गुलदावदी, चमेली और गेंदे के पौधे भी लगाए जाएंगे। वहीं कई अन्य फूलदार पौधे भी यहां पर लगाए जाएंगे। इसके बाद यह पार्क फूलों की खुशबू से महकेगा।
विज्ञापन

--------
पार्क को हरा भरा कर दिया गया है। जहां पर घास जल गई थी, वहां पर अब नई घास लग गई है। इससे पार्क की हरियाली फिर लौट आई है। अब यहां फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे।
-भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल।

पार्क में अनेक लोग आते हैं। यह सबसे बड़ा पार्क है। इसको देखते हुए यहां अब फूलदार पौधे भी लगाने का प्रावधान है।
-अभय सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें