जब से मिला तू सांवरे किस्मत बदल गई...
फोटो नंबर पांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री श्याम सेवक मंडल के तत्वावधान में सीताराम मैरिज पैलेस में रविवार रात को श्याम प्रभु का जागरण आयोजित किया गया। क्रांति निर्मल शास्त्री ने बाबा की ज्योति प्रज्वलित करवाई।
मोती सिंह ने गणेशजी वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद संजय मित्तल ने जब से मिला तू सांवरे किस्मत बदल गई, पापों की गठरी ले फिरता मैं मारा-मारा तथा तू क्यों घबराता है तेरा श्याम से नाता है आदि भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद आरती कर भक्तों को बाबा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बजरंग शास्त्री, सावरमल गोयल, महेंद्र नूनीवाला तथा मनीष शास्त्री आदि मौजूद रहे।