फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने किया प्रतिमा विसर्जन तो कहीं लगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने किया प्रतिमा विसर्जन तो कहीं लगा भंडारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के सत्यनारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार रात को हुई आरती में किशन कुमार डाबला वाले ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम देवकी नंदन शर्मा ने यजमान से पूजा करवा कर गणेशजी की आरती करवाई। सोमवार को दोपहर मंदिर में भंडारा हुआ। इसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडल के प्रधान सुनील मराठा ने बताया कि मंगलवार को गणेशजी की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा। चामुंडा देवी मंदिर में तृतीय विशाल गणेश उत्सव पर शोभायात्रा सितंबर को चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होगी। शहर के किला रोड, नलापुर, गर्ल्स आईटीआई, पुरानी कचहरी, पुल बाजार, मानक चौक और आजाद चौक से होते हुए जनक सागर पर पहुंचेगी। यहां गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा। इसी कड़ी में मोहल्ला चेतावाली कुई और पुरानी सराय में चल रहे गणेश उत्सव का सोमवार को विसर्जन के साथ समापन हो गया। दोनों मंडल बड़ा तालाब जनक सागर में गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें