फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के 400 कट्टे किसानों को वितरित

Sat, 27 Sep 2025 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 27 डीएपी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर शुक्रवार को डीएपी खरीदने के लिए किसानों की भीड़ कम रही। शुक्रवार को खाद केंद्र पर करीब एक हजार डीएपी के कट्टे थे। शाम तक करीब 400 कट्टे किसानों को वितरित किए गए थे।
विज्ञापन

अब खाद केंद्र पर करीब 600 कट्टे डीएपी की है। हालांकि किसान सुबह से ही खाद केंद्र पर लाइन लगा कर खड़े हो गए, ताकि जल्द ही उन्हें खाद मिल सकें लेकिन खाद वितरण करने के लिए पोर्टल शुरू होने में थोड़ा समय लगा। इस कारण वितरण करीब 10 बजे शुरू किया गया। किसानों को डीएपी के लिए कोई ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
गौरतलब है कि इस बार खाद का वितरण केवल उन किसानों को किया जा रहा है, जिन्होंने बाजरे की फसल का पंजीकरण एमएफएमबी पोर्टल पर कराया है। प्रति एकड़ एक बैग डीएपी वितरित किया जाता है लेकिन खाद केंद्र पर एक किसान को केवल दो बैग दिए जा रहे थे। लेकिन शुक्रवार को डीएपी लेने आए सभी किसानों को तीन तीन कट्टे वितरित किए गए।
विज्ञापन

वहीं गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग संजय का कहना है कि सभी खाद केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार खाद की खेप पहुंचाई जा रही है। केंद्र आने वाले किसानों को खाद प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें