फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण पहलू : एचआर सभरवाल

Fri, 26 Sep 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

सार

नारनौल के नसीबपुर स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक उमेद सिंह दहिया की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता पर्व के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सामूहिक प्रयास और जन भागीदारी पर बल दिया गया।
विज्ञापन
फोटो 02साफ सफाई करते बैंक अधिकारी व कर्मचारी। डीपीआरओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक उमेद सिंह दहिया की अगुवाई में वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में संस्थान परिसर और बाहर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


उमेद सिंह दहिया ने कहा कि स्वच्छता पर्व संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य साफ सफाई कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। उन्होंने स्वच्छता के लिए जन भागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के द्वारा ही भारत को शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर बल दिया।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। इस मौके पर ललित मोहन, अमर सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, हरीश चंद्र व सुभाष बेसरवाडिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें