फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 40 मोबाइल तलाश कर, मालिकों को साैंपा

Thu, 13 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला की साइबर सेल की टीम ने गुम हुए करीब 6.87 लाख रुपये कीमत के सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस 40 मोबाइल ढूंढने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

उक्त मोबाइल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर मोबाइल सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।
डीएसपी ने सीआईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि साइबर सेल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है, वहीं उनके मोबाइल फोन आपराधिक किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें