नारनौल। जिलास्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम आने वाले जिले के 40 युवा कलाकार 3 से 5 जनवरी को पलवल में हाेने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। ये कलाकार अब वहां प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्यस्तर पर विजेता कलाकार 11 से 16 जनवरी तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रस्तरीय युवा महोत्सव में शिरकत करेंगे।
बता दें कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुख्यालय की ओर से 15, 16 व 17 नवंबर को जिलास्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया था। युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 21000, 15000 व 11000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया था। अब राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2 लाख 10 हजार, 1 लाख 50 हजार और 1 लाख 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर प्रथम पायदान पर आने वाले कलाकार राष्ट्रस्तरीय युवा महोत्सव में कला के रंग बिखेरेंगे।
ये कलाकार होंगे शामिल:
इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी थीम में पायल, लोक नृत्य में मोहिनी, कविता में पलक, कहानी लेखन में रिद्धिमा, भाषण में पलक, फोटोग्राफी में मुकुल जांगिड़, चित्रकारी में खुशी, लोकनृत्य में विवेक कुमार, सांग में अंकित शामिल होंगे। इसी प्रकार इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी थीम ग्रुप में जसवीर व दिशांत मित्तल, लोकनृत्य थीम ग्रुप में साक्षी कुमारी, कनिष्का, खुशी, कामना, अंशु, निकिता, निशा, अनुकृति, भूमिका व नैंसी, सांग थीम ग्रुप में जय प्रकाश, अंकित, लोकेश, अमित, गजानंद, प्रीतम, दिक्षु, राहुल व नवीन व फॉक डांस थीम ग्रुप में तंशु, तमन्ना, गरिमा, सोनम, अंजलि, अन्नू, मुस्कान, सबिता, अंजना व यशिका शामिल होंगे।
वर्जन:
सरकार की ओर से शुरू किया गया युवा महोत्सव एक बेहतरीन मंच है। इसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं। अब जिले के 40 युवा कलाकार राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, आईटीआई