कनीना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कनीना के कार्यालय में व इसके अधीनस्थ कार्य करने वाले लगभग 356 कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों कहना है कि नवंबर माह में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर कर दिया गया था। वहीं उनके स्थान पर अन्य बीडीपीओ को कनीना लगाया गया था। एक दिन बाद ही पहले वाले बीडीपीओ हाई कोर्ट चला गए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्थानांतरण पर स्टे देकर यथास्थिति के आदेश जारी किए थे। इसके बाद दोबारा से कनीना में ही नियुक्त किया गया था। जब से लेकर आज तक कनीना खंड कार्यालय के अधीनस्थ आने वाले 356 कर्मचारियों को आज तक वेतन नहीं मिला। उक्त कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक सीताराम यादव व जिला प्रशासन तक गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक उनका वेतन नहीं मिल पाया है।
कार्यालय कनीना की ओर से एक जनवरी तथा 27 जनवरी को जिला उपायुक्त कार्यालय में पत्र भेजकर अवगत कराया था। अभी तक 356 कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर अनेक बार जिला उपायुक्त को लिखित में भेज कर अवगत कराया है। जब भी वेतन जारी किया जाएगा सभी के खातों में भेज दिया जाएगा।
अरुण कुमार, बीडीपीओ कनीना