फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए, पॉजिटिव की कुल संख्या 3403 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मामलों में थोड़ी कमी आई। 35 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3403 हो गई है। मंगलवार को 69 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कुल 2893 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 7 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 503 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 29 सितंबर तक 102528 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 62587 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 58274 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 727 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची : खामपुरा -8, बाछौद -1, उच्चत-1, रिवासा -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1, नारनौल यादव ईएनटी अस्पताल -1, ढाणी किरारोद -2, भुंगारका -1, मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल-1, नारनौल हुडा सेक्टर -3, दुलोट जाट -1, नंगली भोजावास -1, मोहनपुर नांगल चौधरी -1, जैलाफ -1, मेघोत बिंजा -1, इंदिरा कॉलोनी नारनौल -2, रामबास -1, बवानिया -1, रसूलपुर -4, गाहड़ा-2 मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें