फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 35 प्रशिक्षुओं ने और लिया दाखिला

Sat, 12 Aug 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा पहल आओ, पहले पाओ के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों को लेकर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन 35 प्रशिक्षुओं ने आईटीआई में दाखिला लिया है। अभी भी महेंद्रगढ़ आईटीआई में 644 सीटों में से 145 सीटें बाकी है। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 25 अगस्त तक रहेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले के तहत रिक्त सीटों को भरा जा रहा है। महेंद्रगढ़ में 145 सीट, सेहलंग में 90, मालड़ा बास 27 सीटें अभी भी रिक्त है। 25 अगस्त तक नए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पहले चार राउंडों में दाखिला लेने में वंचित रह गए हो वो विद्यार्थी भी अपने दस्तावेज लेकर आईटीआई पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेहलंग आईटीआई में वायरमैन, फिटर, कोपा, वैल्डर, प्लंबर, डीएमसी, कटिंग एंड सेविंग की सीटें रिक्त है। इच्छुक विद्यार्थी मेरिट कार्ड लेकर सेहलंग आईटीआई में जमा करवाकर दाखिला ले सकते है। मालड़ा बास आईटीआई में प्लंबर के 15 व वेल्डर में 12 सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में 644 सीटों पर 499 सीटों पर दाखिला हो चुका है। सेहलंग आईटीआई में 184 सीटों पर 92 सीटों पर दाखिला हो चुका है। मालड़ा बास में 120 सीटों पर 93 सीटें भर चुकी है। बची हुई सीटों पर दाखिला प्रक्रिया 25 अगस्त जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें