रैपिड एंटीजन से लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Narnol
जिले में शनिवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 24 मामले महेंद्रगढ़ शहर से हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 738 हो गई है। वहीं शनिवार को 29 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 451 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 286 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सबसे अधिक केस महेंद्रगढ़ एरिया से आए हैं। डॉक्टरों की टीमों ने मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री ली गई है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच मोबाइल टीमों ने 248 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 25 जुलाई तक 80221 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46935 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 13240 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 567 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शनिवार को आए 34 मामलों में से 24 महेंद्रगढ़ शहर से हैं। वहीं नारनौल में रावका मोहल्ला में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं एक शिवाजी मोहल्ले में भी मिला है।
दुकानदार मिला पॉजिटिव
नांगल चौधरी। शनिवार को गांव भुंगारका के एक दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसको कोविड-19 अस्पताल पटीकरा में रेफर कर दिया गया है। वहीं नांगल चौधरी के बाजारों में लिए जा रहे हैं। सीएचसी नांगल चौधरी में 60 सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला बालानो महेंद्रगढ़-16, मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़-6, हटटा बाजार महेंद्रगढ़ -2, ढ़ाडोत-1,लावन -1,ककराला-1, बुचावास -1, मोहल्ला शिवाजी नगर-1, भुंगारका-1,हाजीपुर-1,मोहल्ला रावका-2 व कनीना में 1 केस मिला है।