महेंद्रगढ़ जिले में शनिवार को 37 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 741 हो गई हैं। अभी तक जिले में कुल 422 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 24 जुलाई तक 79973 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46794 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। शनिवार के शिवाजी नगर नारनौल में 1, मौहल्ला रावका में 2, हाजीपुर में 1, हमीदपुर में 1, मौ. बालोना महेंद्रगढ़ में 16, मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़ में 7, हट्टा बाजार महेंद्रगढ़ में 2, ढाढोत में 1, लावन में 1, भुंगारका में 1, कनीना में 1, बुचावास में 1, ककराला में एक अमरोहा और छतरपुर से श्रमिक कनीना में दो-दो मजूदर संक्रमित मिले।