फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज में सीआर 8 पदों पर सर्वसम्मति, दो रहेंगे खाली, दो के लिए 6 प्रत्याशी प्रचार में उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। छात्र संघ चुुनाव को लेकर राजकीय महिला कॉलेज की प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कॉलेज में 12 सीआर चुनी जानी हैं। आठ सीआर सर्वसम्मति से चुन ली हैं। अब केवल दो पदों पर ही चुुनाव होना है। इसके लिए प्रत्याशियों ने अपनी क्लास में ही अपने लिए वोट मांगे। जबकि दो पद खाली रहेंगे।
बीए फाइनल, बीकॉम फर्स्ट, सेकेंड और फाइनल में सीआर सर्वसम्मति से चुनी गई हैं। एमकॉम प्रथम और द्वितीय दोनों में निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, एमएससी ज्योग्राफी द्वितीय और एमए अंग्रेजी प्रथम में सीआर चुनीं गई। अब केवल बीए प्रथम और बीए सेकेंड दो पदों के लिए ही मतदान होंगे।
विज्ञापन

बीए प्रथम के लिए अंकिता कुमारी, रवीना डागर, अंकिता चुनावी मैदान में डटी हैं। बीए सेकेंड में एकता, मुस्कान और पूनम की आमने-सामने की टक्कर है। चुनाव प्रचार को लेकर कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया। होर्डिंग, बैनर, पोस्टर जैसा कुुछ भी कॉलेज में नहीं दिखा। छात्राओं ने केवल क्लास में ही सामान्य तरीके से वोट मांगे। मंगलवार को भी प्रचार का दिन है। सहपाठियों को अपने पक्ष में करने के लिए मीटिंग भी बुुलाई। बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कॉलेज परिसर में जरूरत के अनुसार पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संजय जोशी ने कहा कि चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। केवल दो सीआर चुने जाने के लिए वोटिंग होनी है। उसके बाद सभी सीआर मिलकर प्रधान, उपप्रधान, सचिव तथा संयुक्त सचिव के लिए वोटिंग करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें