फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूल में 257 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सीबीएसई के सौजन्य से जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा की छठी कक्षा के लिए शनिवार को मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ये परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं स्कूल के प्राचार्य आरपी कौशिक, नवोदय विद्यालय की प्राचार्या शालिनी शर्मा, पर्यवेक्षक रामनिवास यादव की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

केंद्र स्तरीय सेंट्रल पर्यवेक्षक रामनिवास यादव ने बताया कि सौ अंकों की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया गया जिसमें 50 अंक मानसिक अभियोग्यता, 25 अंक गणित तथा 25 अंक भाषा विशेष के प्रश्न दिए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सीबीएसई द्वारा किया जाएगा। नवोदय विद्यालय करीरा में छठी कक्षा के प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं जिसके तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण, 25 प्रतिशत शहरी परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित है। कुल आरक्षित 80 सीटों में भी 33 प्रतिशत लड़कियों व एसी-एसटी सीटों का कोटा भी निर्धारित है। सभी सीटों पर आरक्षित वर्गों का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. ईश्वरचंद शर्मा, प्रवक्ता राज सिंह, स्वतंत्र कुमार, मौलिक हैड राधेश्याम शर्मा, मुख्य शिक्षक राकेश यादव, सुनील, हरिप्रकाश, होशियार सिंह, नरेश गुप्ता, सुभाष, धर्मवीर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें