फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद आज लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद आज लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी रविवार को सुबह 11 बजे अपने हुडा निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। बैठक में दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। ये जानकारी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र नंबरदार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद रविवार को कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली के लिए जिम्मेदारियां सौपेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेकद्री किसानों की हो रही है। अपनी फसल को बेचने के लिए किसान मंडियों में धक्के खा रहे है, लेकिन फसल का दाना भी नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कालाबाजारी करने वालों से मिली हुई है और उनको पिछले दरवाजे से सरसों खरीदवाने के लिए ही किसानों को परेशान कर रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें