फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटौती के बाद बाजरे के वितरण से कार्ड धारकों में सरकार के प्रति नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। सरकार की नीत नई योजनाओं से लोग बेहद परेशान होते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सत्ता पर काबिज सरकार के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है जिसका जीता जागता उदाहरण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा वितरण की जा रही खाद्य सामग्री में देखने को मिल रहा है।
सरकार की योजना के अनुसार गुलाबी रेखा में आने वाले उपभोक्ताओं को जहां 35 किलो गेहूं दिया जा रहा था वहीं गरीबी रेखा व अन्तोदेव योजना के कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति सदस्य को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं का लाभ मिल रहा था लेकिन सरकार की नई योजना के अंतर्गत पिछले दो माह से प्रति सदस्य के हिसाब से एक किलो बाजरे का वितरण किया जा रहा है। बाजरे के वितरण से कार्ड धारक खुश हुए लेकिन इसके साथ-साथ गेहूं की कटौती करने पर कार्ड धारकों में खासी नाराजगी आ गई।
विज्ञापन

अटेली कस्बे के साथ-साथ 48 गांव जुड़े हुए हैं। प्रति माह इन गांवों के कार्ड धारकों को सरकार के नियमानुसार गेहूं का वितरण किया जा रहा था, लेकिन पिछले दो माह से इन उपभोक्ताओं को गेहूं की कटौती करके बाजरे का वितरण किया जा रहा है। कार्ड धारकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में बाजरा मुहैया करवाना तो सरकार की अच्छी पहल है, लेकिन बाजरे के साथ-साथ गेहूं की कटौती करना कार्ड धारकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। लोगों ने इसका विरोध किया है तथा गेहूं की कटौती को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार गेहूं व बाजरे का वितरण किया जा रहा है। जहां तक लोगों की नाराजगी की बात है यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी सरकार के आदेश जब भी आएंगे वितरण में फेरबदल कर दिया जाएगा।
- नसीब सिंह, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें