स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्कूल कमेटी बारड़ा के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनियां से मिलकर गांव के राजकीय स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग की।
कमेटी सदस्यों ने डीईओ को बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में असफल होने का डर सताने लगा है। इसलिए स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। इस पर डीईओ ने स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीईओ ने बताया कि हाल ही हुए तबादले में गांव बारड़ा के राजकीय स्कूल के शिक्षकों का ट्रांसफर हो जाने से समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि बारड़ा के साथ-साथ श्यामपुरा के राजकीय स्कूल में इस प्रकार की समस्या सामने आई है। दोनों स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने तक अन्य स्कूलों में जहां एक विषय में दो सा दो से अधिक शिक्षक हैं। उनका स्थानांतरण इन दोनों स्कूलों में किया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार रामकरण सिंह, कैप्टन कर्मवीर, सूबेदार मांगेराम, सूबेदार सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह व धर्मपाल आदि उपस्थित थे।