फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार होने पर ब्लड की जांच कराएं मरीज: डा. मनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक होना पड़ेगा। बुखार होने पर मरीज को तुरंत रक्त की जांच करानी चाहिए। इससे चिकित्सक स्टीक इलाज करने में सक्षम होगा। उक्त दिशा-निर्देश सीएचसी के इंचार्ज डा. मनीष यादव ने मंगलवार को मरीजों को दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण रास्तों में गंदगी का आलम रहता है। जिसमें मच्छर पनपने के कारण मलेरिया, डेंगू व हैजा आदि संक्रमित बीमारी फैलने का डर बना रहता है। उन्होंने कूलरों की नियमित सफाई करने के अलावा घरों के आसपास जलभराव नहीं की अपील की। एडिज मच्छर हमेशा साफ पानी में जन्म लेता है। जिसके काटने पर से डेंगू बुखार होने की संभावना रहती है। रक्त की प्लेट घटने से डेंगू पीड़ित मरीज को जानलेवा संकट बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें