फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौ माह में 31,223 बोतल अवैध शराब पकड़ी, 410 को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में नशा पूरी तरह से अपनी जड़ जमा चुका है। कई युवा इस नशे के दलदल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर चुके हैं तो कई अपनी जान तक गंवा चुके हैं। अगर समय रहते लोगों में जागरूकता नहीं आई तो आने वाले समय में स्थिति और खराब हो जाएगी। सरकारी आंकड़ों की अगर बात करें तो जनवरी से 20 सितंबर तक जिले में करीब 31,223 अवैध शराब की बोतल पकड़ी जा चुकी हैं, वहीं शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने नौ माह में करीब 410 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन इन शराब की 31,223 बोतल में से 20,712 शराब की बोतल नेशनल हाईवे 152 डी पर जनवरी से सितंबर तक पकड़ी गई हैं। अब नेशनल हाईवे 152 डी बनने से अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले तस्करों के लिए भी यह सुगम मार्ग बन गया है, जिसकी वजह से इस वर्ष नेशनल हाईवे 152 डी पर तीन बार भारी मात्रा में और वर्ष 2022 में दो बार भारी मात्रा में शराब से भरे कैंटर पकड़े गए थे। 152 डी बनने से शराब तस्कर पंजाब से कैंटर में अवैध रूप से शराब भरकर गुजरात सप्लाई करते हैं। नेशनल हाईवे 152 डी पर पकड़ी गई शराब में चंडीगढ़ पुलिस के दो सिपाही भी तस्करी में शामिल होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक सिपाही अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, वहीं एक को पुलिस पकड़ने में कामयाब हो चुकी है।
विज्ञापन



नशे से दूर रहने के लिए किया जा रहा जागरूक


जिले में पुलिस अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले तस्करों को तो पकड़ ही रही है, इसके साथ समय-समय पर गांवों में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही है। इस दौरान गांवों में रस्सा-कस्सी सहित अनेक प्रकार की प्रतियोगिता पुलिस विभाग की तरफ से करवाई जा रही है। इसके साथ विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन





जनवरी से सितंबर माह तक जिले में पकड़ी शराब

माह शराब की बोतल शराब तस्कर गिरफ्तार


जनवरी 458 51

फरवरी 11006 54

मार्च 6341 75

अप्रैल 398 60

मई 387 64

जून 11196 32

जुलाई 730 34

अगस्त 371 24

सितंबर 336 16



152 डी पर कब-कब पकड़ी गई शराब

माह बोतलों की संख्या

नवंबर 2022 5160

दिसंबर 2022 12276

फरवरी 2023 10440

मार्च 2023 5880

जून 2023 4392



जिले में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।

नितिश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें