फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन में दाखिले के लिए 10वीं स्तर पर 311 और 12वीं स्तर पर 140 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Tue, 17 Jun 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15नारनौल ​स्थित आईटीआई में दा​खिले के लिए आवेदन करते छात्र। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए आवेदन 26 मई से किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईसी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 6 कोर्स उपलब्ध है। 10वीं स्तर पर दाखिले के लिए मैकेनिकल ट्रेड में 120 और बाकी सभी ट्रेड में 60-60 सीट सहित 420 सीट पर दाखिले होने हैं। आवेदन शुरू होने के बाद 22 दिनों में अब तक दाखिले के लिए करीब 75 प्रतिशत आवेदन आ चुके हैं।
वहीं नॉन मेडिकल संकाय से 12वीं उत्तीर्ण करने पर डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलता है। 12वीं स्तर पर दाखिले के लिए 42 सीट उपलब्ध हैं। अब तक करीब 140 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। 10वीं स्तर पर दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून और 12वीं स्तर पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि संस्थान में समय-समय पर शैक्षणिक, खेल सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए नियमित अंतराल पर प्लेसमेंट का आयोजन भी किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को डिप्लोमा के बाद बेहतर रोजगार प्राप्त हो सकें।
इंसेट
आईटीआई में दाखिले के लिए 1498 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 6 जून से दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आईटीआई में अभी तक करीब 1498 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं महिला आईटीआई में दाखिले के लिए अभी तक 74 छात्राओं ने आवेदन किया है। आईटीआई में उपलब्ध 22 ट्रेड की 896 सीट पर दाखिले होने है। वहीं महिला आईटीआई में उपलब्ध 9 ट्रेड की 312 सीट पर दाखिले होने हैं। सबसे ज्यादा आवेदन फीटर,वायर मैन और कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में देखने को मिले हैं, वहीं सबसे कम आवेदन वुड वर्क, पेंटर और शीट मेटल ट्रेड में हुए हैं। फिटर में 162, वायर मैन में 95 और कंप्यूटर ऑपरेटर में 120 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं सबसे कम आवेदन वुड वर्क में 9, पेंटर में 10 और शीट मेटल ट्रेड में 6 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें