फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 300 खिलाड़ी कर सकेंगे निशुल्क अभ्यास

Tue, 13 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- गांव पाली में ग्राम पंचायत की ओर से खेल स्टेडियम में तेयार किया गया ट्रैक--स्रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाली की ग्राम पंचायत ने खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में तीन कोच की तैनाती कराई है। इनमें एक खेल विभाग से और दो निजी कोच 300 से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

अब खेल स्टेडियम में एथलेक्टिस, जिमनास्टिक, हैंडबाल, फुटबाल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। ग्राम पंचायत की ओर से खेल स्टेडियम के हालात सुधारने के साथ-साथ जिम के सभी नए उपकरण खरीदे गए हैं। बता दें कि खेल विभाग की ओर से वर्षों से स्टेडियम की सुध नहीं ली जा रही थी।
देखरेख के अभाव में स्टेडियम बदहाली की कगार पर पहुंच चुका था, लेकिन ग्राम पंचायत पाली की पहल से आसपास के खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव गांधी खेल स्टेडियम को समतल करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें