फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोषण वाटिका के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुराणा का चयन, लगाए जाएंगे फलों के पौधे

Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17राजकीय प्राथमिक पाठशाला।
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से अब प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले से राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुराणा का चयन किया गया है।
विज्ञापन

यह पोषण वाटिका जिले की प्राथमिक पाठशालाओं में तैयार की जानी है। फिलहाल इसके लिए अभी जिले से एक ही स्कूल का चयन करना था। इसे लेकर अटेली खंड के गांव सुराणा में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का चयन किया गया, जहां आधा एकड़ जमीन व इस वाटिका के लिए आवश्यक पानी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। इस स्कूल में अगर यह पोषण वाटिका सही रूप से तैयार हो जाती है तो आगे जिले के अन्य स्कूलों में भी यह लगाई जाएगी।
अब आगे भी ये वाटिकाएं केवल उन्हीं सरकारी स्कूलों में खोली जाएंगी, जहां पर आधा एकड़ या इससे अधिक जमीन उपलब्ध होगी। इस बारे में मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया था। जिसमें जिले में एक ऐसा स्कूल चयन करने के निर्देश दिए गए ।
विज्ञापन

इंसेट
पोषण वाटिका में फलों के लगाए जाएंगे पौधे
पोषण वाटिका में चीकू, अमरूद, आम, पपीता, अनार, अंगूर, ड्रैगन फ्रूट, नीम, तुलसी और हरी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन की तर्ज पर ही अब शिक्षा विभाग पोषण वाटिकाएं तैयार करेगा। इनमें बच्चों को हरी सब्जियों के साथ फलों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। चयनित स्कूल में विभिन्न फलों के पौधों के साथ-साथ हरी सब्जियों के पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि बच्चों को मिड डे मील के साथ फलों का स्वाद भी मिल सके। हालांकि पोषण वाटिका के लिए विभाग द्वारा अभी कोई बजट निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन अब स्कूल का चयन हो जाने के बाद बजट भी आगे जारी कर दिया जाएगा।


वर्जन-
जिले के अंदर पहले एक स्कूल में पोषण वाटिका स्थापित की जानी है। इसके लिए प्राथमिक पाठशाला सुराणा का चयन किया गया है। इस बारे में मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने पत्र जारी किया था। इसे लेकर एक स्कूल का चयन कर दिया गया है। यहां पोषण वाटिका सही रूप में तैयार हो जाती है तो आगे अन्य स्कूलों का भी चयन किया जाएगा।-पवन भारद्वाज, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें