फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान में 300 मीटर सड़क 13 वर्षों से बदहाल

Wed, 26 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 54 महेद्रगढ़ के मोहल्ला खटीकान में टूटा पड़ा सड़क मार्ग - फोटो : samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में करीब 300 मीटर सड़क पिछले 13 वर्षों से बदहाल है। यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 300 मीटर लंबा व 30 फीट चौड़ाई में बना यह मार्ग 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन करीब तीन हजार वाहनों का आवागमन रहता है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए आते हैं। मार्ग टूटे होने के कारण वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
नगरपालिका की ओर से गत वर्ष नव निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए थे, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे का लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड 2008 में बनाया गया था। मार्ग बनने के दो साल बाद ही रोड टूटने लगा था तब से 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि तक पूरा जर्जर है। कई स्थानों पर मार्ग दिखाई नहीं देता। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। छात्राएं भी महाविद्यालय में इसी रास्ते से जाती हैं। यह छोटा व आसान रास्ता भी है। आसपास के ग्रामीण पटवारी के पास भी इसी रास्ते से आते है। पिछले 13 वर्षों से यह मार्ग टूटा हुआ है।
विज्ञापन

मार्ग टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जमने से सामान खराब हो रहा है। नपा इस मार्ग की सुध लेना ही भूल गई।
-मुन्नालाल
यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। मोहल्ला खटीकान के लोगों के साथ-साथ शहर की आबादी को स्टेट हाईवे से जोड़ता है। वाहनों के गुजरने से दिनभर रोड़ियां उछलकर लोगों के घरों एवं दुकानों तक पहुंच रहे हैं।
-जगदीश
टूटे मार्ग के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई है, जिसके कारण नालियों का पानी भी सड़क पर आ जाता है। मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
महाबीर प्रसाद शर्मा
यह रोड बाजार से स्टेट हाईवे से जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें की दुकान स्थिति है। दिनभर भीड़भाड़ रहती है, लेकिन इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विक्रम शर्मा
जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएगा। टेंडर के बाद सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता तक तक शहर के सभी सड़क मार्गों पेचवर्क किया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या: 54 महेद्रगढ़ के मोहल्ला खटीकान में टूटा पड़ा सड़क मार्ग- फोटो : samvad

फोटो संख्या: 54 महेद्रगढ़ के मोहल्ला खटीकान में टूटा पड़ा सड़क मार्ग- फोटो : samvad

फोटो संख्या: 54 महेद्रगढ़ के मोहल्ला खटीकान में टूटा पड़ा सड़क मार्ग- फोटो : samvad

फोटो संख्या: 54 महेद्रगढ़ के मोहल्ला खटीकान में टूटा पड़ा सड़क मार्ग- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें