फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन व भारी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव दोस्तपुर की पंचायत भूमि पर हो रहे अवैध खनन व भारी ब्लास्टिंग को लेकर मंगलवार को गांव दोस्तपुर के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के नाम का ज्ञापन एसडीएम जितेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने भारी ब्लास्टिंग को रोकने व दोस्तपुर की पंचायत भूमि पर हो रहे अवैध कब्ज को छुड़वाने की मांग रखी है। ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कुछ देर के लिए धरना भी दिया। ज्ञापन देने वाले नितिन कुमार, अजय, विकास, सोमवीर व राकेश आदि ने बताया कि उनके गांव दोस्तपुर की पंचायत जमीन के खसरा नंबर 47 पर एक खान संचालक ने कब्जा कर लिया है। वही खनन के लिए भारी ब्लास्टिंग की जा रही है।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि खसरा नंबर 47 पर कई वर्षों से माइनिंग विभाग के खनन अधिकारी व माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा अवैध खनन करवाया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि इसकी तीन बार पैमाइश भी हो चुकी है, लेकिन खनन अधिकारी व इंस्पेक्टर सीमा विवाद का बहाना बनाकर मामले को टाल देते हैं। वही ब्लास्टिंग के कारण आसपास के मकान में दरारें पड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि इस ब्लास्टिंग से लोगों का गांव रहना मुश्किल हो रहा है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि यहां हो रहे अवैध खनन जांच करवा कर इस पर तुंरत प्रभाव से रोका लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें