महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जिले की 30 महिलाओं को बेकरी का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं छह गांवों से शिक्षित महिलाओं का चयन किया गया है। इन महिलाओं को 23 से 27 फरवरी तक स्वरोजगार स्थापित करने की बारीकियां बताई।
कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला विस्तारक डॉ. पूनम यादव ने बताया कि इन छह गांवों की अनुसूचित जाति की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इनमें गांव बलाहा कलां, अगिहार, गांव खेड़की, पल्ह, पाल सहित अन्य गांवों की महिलाओं को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाले मोटे अनाज जैसे बाजरा व ज्वार से तैयार होने वाली बिस्कुट, नमकीन, मटर व अन्य खाद्य उत्पादन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साथ ही केक, बिस्कुट, नमकीन, पिज्जा सहित अन्य प्रकार के खाद्य उत्पादन तैयार कर स्वरोगार शुरू करने तक सभी पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।