फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नालियों व सड़कों की मरम्मत समेत अन्य विकास कार्यों पर खर्च होंगे 30 लाख रुपये

Mon, 01 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद की ओर से नालियों और सड़कों की मरम्मत, जाली लगाने समेत अन्य विकास कार्यों पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभिन्न वार्डों में होने वाले इन कार्यों के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

महावीर चौक पर करीब ट्रैफिक लाइट, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नगर परिषद की तरफ से करीब 35 लाख में महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए पहले भी टेंडर जारी किया था लेकिन किसी एजेंसी के आगे नहीं आने की वजह से नगर परिषद की तरफ से दोबारा टेंडर जारी किया गया है।
शहर के अनेक मोहल्लों में अभी भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से आए दिन नगर परिषद अधिकारियों के पास आमजन शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अब लगातार बारिश होने से समस्या ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अब नगर परिषद की तरफ से कुछ वार्डों की नालियों की मरम्मत व जाली लगाने के लिए टेंडर जारी किया है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन






विभिन्न वार्डों में इन कार्यों के लिए जारी हुए टेंडर
-वार्ड 3 में जोहड़ के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। इस पर 3.64 रुपये खर्च किए जाएंगे।

-वार्ड 10 में नालियों की मरम्मत, जाली लगाने का कार्य और सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस पर 7.62 लाख रुपये खर्च होंगे।
-वार्ड 22 के राव का मोहल्ला में 10.16 लाख रुपये नालियों पर खर्च किए जाएंगे। इससे आमजन को जलभराव से निजात मिलेगी।
-वार्ड 27 में बुद्धो माता मंदिर से महावीर डेयरी तक 4.23 लाख में स्ट्राॅम वाटर लाइन डाली जाएगी।
- वार्ड 28 में गली व नालियों पर 8.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-वार्ड 30 में पैचवर्क के लिए 4.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वर्जन:

शहर के कुछ वार्डों में कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। अब छुड़ने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें