संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में संबंधित थानों व चौकियों से पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं।
इस सर्च अभियान के दौरान जिला पुलिस की 33 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 156 पुलिस कर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, जुआ अधिनियम और अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत कुल 12 मामले दर्ज किए गए और 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 7 मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए, जिनमें 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 बोतल अवैध शराब बरामद किए गए। इसभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी व एनडीपीएस एक्ट, जुआ अधिनियम एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई। आक्रमण-7 अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 3 पीओ को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक हिस्ट्री शीटर शामिल है, जिसके खिलाफ 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गलत लेन और गलत जगह पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और 85 वाहन चालकों के चालान काटे गए। 283 आईपीसी के तहत दो मामले दर्ज किए गए। रोड पर वाहन खड़ा कर रास्ता बाधित करने पर आईपीसी के धारा 283 के तहत कार्रवाई की जाती है।
पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने बताया कि विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होेंने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में सूचना दें।