फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने और फायरिंग करने के आरोपी गोविंद उर्फ भाना निवासी खुड़ाना को सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों अमन वासी पाथेडा और कुलदीप उर्फ राठी वासी रिवासा को पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आकोदा चौकी की पुलिस टीम गस्त के दौरान आकोदा बस अड्डा मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो कार में 5-7 नौजवान लड़के हथियारों सहित गांव खुडाना में घूम रहे हैं, जो किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर टीम तुरंत प्रभाव से गांव खुडाना बस अड्डा पहुंची तो खुडाना गांव की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने के लिए इशारा किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारी गाड़ी से उतर ही रहे थे कि कार चालक ने जान से मारने की नियत से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और आरोपी कार को खुडाना बनी की तरफ भगा कर ले गए। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो उपरोक्त ब्रेजा गाड़ी भी बनी में मिली। जिन्होंने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें