फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 3 वर्षीय बच्ची का पटरी पर तो महिला का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पटीकरा के पास एक महिला का शव कुएं के अंदर मिला है। वहीं उसकी बेटी का शव क्षत विक्षत हालत में ट्रेन की पटरी पर मिला है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने ससुराल कारोता से गांव पटीकरा आ रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूजा नाम की एक महिला अपने ससुराल कारोता से पीहर पटीकरा आ रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची और उसने एक दर्दनाक कदम उठा लिया। कयास लगाया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी करीब तीन वर्षीय बच्ची को ट्रेन के आगे फेंक दिया और बाद में खुद ने कुएं में छलांग लगा ली।
महिला के शव को मशीन की मदद से देर रात बाहर निकाला गया। वहीं देर रात तक बच्ची के पैर ही मिल सके, शरीर के ऊपर का हिस्सा नहीं मिल पाया। मौके पर जीआरपी व हरियाणा पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

मृतका का शव नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। हालांकि महिला द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे होंगे यह तो पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। उधर मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन के साथ कभी कोई लड़ाई झगड़े की बात भी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें