फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के 3 खिलाड़ी भूटान रवाना

Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन​शिप में हिस्सा लेने के ​लिए दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भूटान में 21 जुलाई से होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए महेंद्रगढ़ के 3 खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हो गए।
विज्ञापन

भूटान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 28 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। फरवरी में हरिद्वार में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी भूटान में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे।
कराटे महेंद्रगढ़ निवासी लोकेश सैनी ने बताया कि 21 से 24 जुलाई को भूटान में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों से करीब 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा प्रदेश से छह खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें तीन खिलाड़ी महेंद्रगढ़ जिले के हैं। वहीं दो खिलाड़ी हिसार व एक खिलाड़ी जिला भिवानी से शामिल है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ी शुक्रवार को भूटान के लिए खिलाड़ियों का दल रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 14 वर्षीय जतीन , 13 वर्षीय हार्दिक, 12 वर्षीय गौरव का भूटान के लिए चयन हुआ था। खिलाड़ी उनकी देखरेख में भूटान के लिए रवाना हो गए।
वहीं खिलाड़ी निशांत कुमार भिवानी व मोहित व मोक्ष हिसार की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा हरियाणा टीम कोच संजय वर्मा, टीम प्रबंधक लोकेश सैनी सहित टीम प्रबंधन कमेटी शामिल रहे।
विज्ञापन

भूटान में होने वाले चैंपियनशिप में भारत के अलावा पाकिस्तार, भूटान, बाग्लादेश, मलेशिया, थाईलेंड, सिंगापुर सहित अनेक देश हिस्सा ले रहे है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी टॉप टेन में स्थान मिलेगा तथा इंडोनेशिया में इनके बीच प्रतियोगिता होगी जिसका जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें