आदर्श कालोनी निवासी दिव्या शर्मा से अज्ञात ठग ने 26300 रुपये ठग लिए। ठग ने कस्टम ड्यूटी सहित अन्य नामों पर यह पैसा ठगा। जब दिव्या ने पैसा वापस मांगा तो ठग ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़ की दिव्या शर्मा ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में बताया कि 21 जून को दोपहर एक बजे पर मैने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया। जो टेलीग्राम एप पर मोबाइल और लैपटॉप आदि बेचता है। जब मैने उससे लैपटॉप मैकबुक प्रो आई 7 के बारे मे पूछा तो मेरी बात 9000 रुपये में खरीदने की तय हुई। दिव्या ने कहा उसने कैश ऑन डिलवरी के बारे में पूछा तो सामने वाले ने कहा की आधे रुपये पहले और आधे रुपये डिलवरी के समय देने होंगे। मैंने पहले आधे रुपये 4500 रुपये अदा कर दिये। उन्होने कहा कोरियर चार्ज के लिए चार हजार रुपये का भुगतान करना होगा। मैने उनसे आर्डर को रद्द करने को कहा। तो उसने कहा था कि यह अंतिम भुगतान है। फिर 4800 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद आर्डर लेने वाले ने कहा पांच हजार रुपये का भुगतान इंटरनेशनल कस्टम ड्यूटी जीएसटी के रूप में 3500 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 4500 रुपये का भुगतान किया। जब मैने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने 26300 रुपये की धोखाधड़ी से ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।