फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ के 26 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 18 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो-51हिसार में आयोजित स्पर्धा में मुकाबला लड़ते कराटे ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के 26 खिलाड़ियों ने तृतीय कराटे दंगल चैंपियनशिप 2025 में जिले का नाम चमकाया है। इनमें से 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 13 खिलाड़ियों ने रजत और चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जिला की झोली में डाले हैं। सोमवार को खिलाड़ियों के अकादमी पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सभी शहर स्थित एक निजी एकेडमी में अभ्यास करते हैं। कोच और एसोसिएशन के सचिव लोकेश सैनी की अगुवाई में अभ्यास कर रहे इन 26 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप में अंडर-10 आयुवर्ग में छवि कुमारी, इशिका, वंश, अंडर-12 में भावेश, अंडर-17 में साहिल और वरिष्ठ आयुवर्ग में निशु, प्रीतम, पीयूष, हार्दिक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
वहीं अंडर-10 आयुवर्ग में विजयलक्ष्मी, नाव्या, पुष्कल राज, अंश, दिखाश नेहरा, अक्षराज, सिद्धार्थ लांबा, अंडर-12 में दिशा, मानव, अंडर-14 में अंशु, दिव्या नेहरा, आदर्श, चिराग ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी तरह अंडर-10 आयुवर्ग में हार्दिक राठी, अंडर-12 में सिद्धार्थ सैनी, अंडर-14 में हर्ष और अंडर-17 में आदित्य ने कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र में अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इनमें से दिव्या नेहरा कैश प्राइज विजेता बनीं।
कोच लोकेश सैनी ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल और अनुशासन प्रदर्शित किया। चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियाें ने सुबह-शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास किया और अपने जिले का नाम रोशन किया है।

फोटो-51हिसार में आयोजित स्पर्धा में मुकाबला लड़ते कराटे खिलाड़ी। स्रोत: कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें