फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 25 टीमों ने लिया भाग, पांच का चयन

Fri, 25 Oct 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों को प्रमाण पत्र देते जिल
विज्ञापन
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा हरियाणा काउंसिल ऑफ साइंस इन्नोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सूरज स्कूल में किया गया। यह प्रतियोगिता दो अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित की जाती है, जिसमे ग्रुप ए में सीबीएसई से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं और ग्रुप बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालय भाग लेते हैं। शुक्रवार को आयोजित ग्रुप बी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की 25 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार सभी टीमों ने रिटन टेस्ट में भाग लिया। जिसमें आठ टीमों का ओरल क्विज के लिए चयन किया गया, चयनित टीमों का ओरल क्विज 4 राउंड में आयोजित किया गया। पहला राउंड बहुविकल्पीय क्वेश्चन राउंड रहा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री ,बायोलॉजी तथा मैथमेटिक्स आधारित प्रश्न पूछे गए। दूसरा राउंड एक्टिविटी राउंड रहा जिनमें विज्ञान की गतिविधियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। तीसरा राउंड विजुअल राउंड रहा जहां विज्ञान के विभिन्न चित्रों पर आधारित प्रश्न पूछे गए तथा अंतिम राउंड रैपिड फायर राउंड रहा। जिसमें विद्यार्थियों की मानसिक तीव्रता का आकलन किया गया और इस राउंड में विद्यार्थियों से त्वरित प्रश्न पूछे गए। ओरल क्विज के माध्यम से ग्रुप बी के अंतर्गत 5 टीमों का जिला स्तर पर चयन किया गया। जिला स्तर पर सभी विजेता टीमें जोनल स्तरीय क्विज कंपटीशन में भागीदारी करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरोही मॉडल स्कूल मंढाना, बीकेएन स्कूल सीहमा, गुरु द्रोणाचार्य स्कूल नारनौल, सरस्वती स्कूल भड़फ और सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की टीमें प्रथम 5 स्थान पर रही। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, सूरज स्कूल के डायरेक्टर संदीप प्रसाद, प्राचार्य रीतू चहल, जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी के नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल तथा जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. मंगत राम ने सभी विजेता टीमों के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं से विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर होने वाली क्विज के बारे में विस्तार से बताया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल मैनेजमेंट व सभी विषय विशेषज्ञों आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें