फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी कर रहे एथलेटिक्स की तैयारी

Sat, 31 May 2025 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- सतनाली खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली खेल नर्सरी में खिलाड़ी एथलेटिक्स की तैयारी कर रहे हैं। खेल नर्सरी की स्वीकृत सरकार की ओर से अप्रैल में दी गई थी।
विज्ञापन

खेल नर्सरी में दो आयु वर्ग में एथलेटिक्स के 25 खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह-शाम पांच घंटे पसीना बहा रहे हैं। कोच जयवीर व मोनिका ने बताया कि सतनाली खेल मैदान में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए नई पौध खेल नर्सरी का कार्य शुरू कर दिया गया है। नर्सरी में खिलाड़ियों को दौड़, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट का अभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन

वहीं सरकार व ग्राम पंचायत की ओर खिलाड़ियों के लिए पानी, लाइट व जिम के सामान की व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स खेल के अलावा खिलाड़ी निशुल्क जिम की सुविधा भी ले रहे हैं। नशे से दूर रहकर अपने शरीर पर ध्यान दे रहे हैं। कोच ने बताया कि वर्तमान में नर्सरी खेल में 20 लड़के व पांच लड़कियां अभ्यास करने आती है। इसमें 14 वर्ष से आयु वर्ग में लड़कियों में दो और अंडर 19 आयु वर्ग में तीन लड़कियां अभ्यास करने आती हैं, जबकि अंडर 14 व 19 आयु वर्ग में लड़कों में दस-दस खिलाड़ी प्रतिदिन पांच घंटे खेल मैदान में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें