फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में उपायुक्त के समक्ष 25 लोगों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
लघु सचिवालय में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कैंप कार्यालय में इस बार उपायुक्त के सामने 25 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त अजय कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यालयों में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। प्रशासनिक भवन में लगाए गए कैंप कार्यालय में रखी गईं 25 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर निवारण कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सीएससी सेंटर पर ऑनलाइन आवेदन करें। प्रत्येक मंगलवार को जिला अधिकारियों के महेंद्रगढ़ उपस्थित होने पर इस क्षेत्र के लोगों को नारनौल के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। शिकायतों को सुनने के बाद उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को महेंद्रगढ़ के अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
उपायुक्त के समक्ष मुख्य रूप से बिजली, कब्जे से संबंधित समस्याएं रखी गईं। इन सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उपायुक्त के सामने पानी, बीपीएल राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, गलियों, नालियों से संबंधित समस्याएं भी रखी गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देेश दिए कि वे आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें, जिससे लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम दिनेश, सुपरिंटेंडेंट सुदेश पूनिया, समाज कल्याण विभाग से सहायक सुनील गुप्ता, राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से बिजेंद्र सिंह, लिपिक सतपाल, परिवाद लिपिक रामपाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें