फोटो नंबर- 35गांव दोचाना स्थित सीएचसी केंद्र पर आयोजित बैठक में भाग लेते स्वास्थ्य कर्मचारी
नारनौल। गांव दोचाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक की।
सीएचसी दोचाना के अंतर्गत कार्यरत सभी चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी, सीएचओ, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. अंजली सैनी ने बताया कि सुरक्षित नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत एक अक्तूबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। संवाद