फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 24 कट

Tue, 07 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे में 24 कट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भले ही बिजली विभाग क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लाख दावे करता हो, लेकिन विभाग के ये दावे हकीकत से कही परे दिखाई देते है। 24 घंटे में 24 कट लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। दिन और रात को लग रहे अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसके चलते लोगों को इस भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। हलकी बरसात या आंधी चलने पर ही विभाग बिजली द्वारा सप्लाई काट ली जाती है। इसे कई घंटे बीतने के बाद भी बहाल नहीं किया जाता है। वहीं कभी-कभी रात भर तक बिजली बहाल नहीं हो पाती है। इस कारण लोगों को रात भर जाग कर गुजारनी पड़ती है। सोमवार को रात को कई मोहल्लों में रातभर बिजली नहीं रही। इसके कारण पूरी रात लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम की अभी शुरूआत भी नहीं हुआ है कि बिजली निगम की कार्यप्रणाली के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइनों की मरम्मत नहीं होने के कारण शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता परेशान होने लग गए हैं। यही कारण है कि सिटी के फीडरों की लाइनों में आए दिन फाल्ट आ रहा है। सोमवार रात को हलकी बरसात के चलते कई जगह फाल्ट आ गया। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों में रात भर बिजली गुल रही है। लोगों में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इससे पूरी रात शहर के लोगों ने बेचैनी की हालत में गुजारी। लाइनों में फाल्ट होने की वजह से कई-कई घंटों बिजली गायब रहती है। हलकी बरसात व अंधड़ में कई बार फीडरों के बाक्स व केबल में फाल्ट आ जाते है। केबल में तार अंदर से होने के कारण फाल्ट का भी पता नहीं चल पता। जिसके कारण इसको ठीक करने में भी घंटों लग जाते हैं।

कई दिनों से ही चरमराई है आपूर्ति
गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति कई दिनों से चरमराई हुई है। तेज गर्मी के कारण शहर की लाइनों में फाल्ट आ गया। बाद में मौसम थोड़ा ठीक हुआ तो लाइनें भी ठीक हो गई, मगर इसके बाद अब फिर से सोमवार को यहां की शहर में कई जगह केबलों में हल्की बरसात की वजह से फाल्ट आ गया। इसकी वजह से फिर से बिजली आपूर्ति चरमरा गई।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों की गुल रही बिजली
शहर में कई जगह फाल्ट आ जाने की वजह से रेलवे रोड, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, बावड़ीपुर, बड़ का कुआं, पीरआगा, जमालपुर, पुरानी सराय, महावीर चौक के आसपास, नई सराय, मीरा जी, शिवाजी नगर समेत अनेक मोहल्लों में रात भर बिजली गुल रही।

बरसात में और भी सताएगी बिजली
अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। कुछ दिन पूर्व हल्की बरसात आने के कारण लाइनें फाल्ट होने लगी थी। अब फिर से अंधड़ के कारण लाइनें फाल्ट हो गई। ऐसे में हल्की बरसात में ही बिजली की समस्या सताने लगी है। आने वाले दिनों में तो तेज बरसात आएगी तो लोगों को बिजली की समस्या ज्यादा सताने लगेगी।

मरम्मत सही प्रकार से न होने से होंगे ज्यादा फाल्ट
बिजली निगम द्वारा गर्मी व बरसात के मौसम के शुरूआत से पहले ही लाइनों की मरम्मत का काम किया जाता है। मगर इस बार एक दो फीडर को छोड़ दें तो कहीं भी मरम्मत का काम नहीं किया गया। मरम्मत के तहत ढीले तारों को सही करना, पुराने तारों को बदलना, जर्जर ट्रांसफार्मर व लाइनों को ठीक करना आदि होता है, मगर इस बार ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें