फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे 24 नमूने, घी के 3 फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक माह के दौरान क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 24 नमूने भरे हैं।
विज्ञापन

आरती राव ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। मिलावट करने या गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत लिए गए 24 नमूनों में से अब तक पांच की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें घी का एक नमूना असुरक्षित और दो नमूने सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं, जबकि दो नमूने निर्धारित मानकों पर खरे उतरे हैं। शेष 19 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें