फोटो संख्या:59 मोदाश्रम में विधायक कंवर सिंह को सम्मानित करते मंदिर कमेटी प्रधान व अन्य। स्रोत:
- फोटो : बच्चों को मीजल्स-रूबेला टीकाकरण कराते सीएमओ। स्रोतः स्वास्थ्य
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 230वें मेले का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। उन्होंने मंदिर विकास एवं धार्मिक आयोजनों के लिए 5 लाख 11 हजार रुपये की सहयोग किया।
विधायक कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मोदाश्रम मंदिर में आकर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। यह मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति व परंपराओं का जीवंत केंद्र है। मंदिर के विकास और ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए मेरा सदैव सहयोग रहेगा।
मेले के अंतर्गत पारंपरिक कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल की सबसे बड़ी 21000 की कुश्ती अन्नी बाघोत व नरेंद्र डालनवास के मध्य हुई जिसमें अन्नी बाघोत विजेता रहे।
प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम मंदिर का यह मेला धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम है जो हर वर्ष और अधिक भव्य रूप लेता जा रहा है। इस अवसर पर नरेश जोशी, सुशील शर्मा, रमेश बोहरा, अमित मिश्रा, राजेंद्र गर्ग, दिनेशदत्त मास्टर, भूषण गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद