फोटो नंबर-14नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटती पुलिस। स्रोत: पुलिस
नारनौल। जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों की जांच की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 से 24 मई तक चले एक सप्ताह के विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2303 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना नंबर प्लेट वाले 110 वाहनों, ओवरस्पीड चलने वाले 128 वाहन चालकों व रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 62 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाने वाले चालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। संवाद