फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई पेयजल पाइपलाइन का काम शुरू, ग्रामीणों में खुशी

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव बाघोत में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने पर लड्डू बांटकर ग्रामीण--स्
विज्ञापन
सेहलंग। क्षेत्र के गांव बाघोत में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में अब काम शुरू हो गया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सोमवार से जलघर तक नई पेयजल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे गांव में पानी की आपूर्ति जल्द सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों के बाद बाघोत नहर से जलघर तक नई पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अधिकारियों के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
गांव में काम शुरू होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। सरपंच राजेंद्र सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जलघर में पानी की कमी के कारण गंभीर परेशानी हो रही थी, खासकर गर्मी के मौसम में हालात और बिगड़ गए थे। अब नई पाइपलाइन से समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर संतोष पहलवान, सूबेदार ओमप्रकाश, सतवीर पटवारी, ईश्वर कटारिया, राजकुमार मास्टर, राजेन्द्र प्रधान, राजकुमार धूड़िया, राजबीर पहलवान, सूबे ठेकेदार, नरेश कटारिया, संतोष पंच सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें