फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी क्षेत्र में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 156 बूथ बनाए गए थे। नांगल चौधरी में बने पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह छह बजे से शुरू हुआ । मतदान को लेकर पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं में खासा उत्साह दिखा। लेकिन गांव नौलाजा, बूढ़वाल, अमरपुरा व नांगल चौधरी में ईवीएम मशीनों में खराबी आने के कारण बंद हो गई। इससे करीब एक से दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। दूसरी ईवीएम मशीन आने के बाद दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुए। दोपहर 12 बजे तक केवल 25 प्रतिशत और शाम 4 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बुजुर्गों पर चढ़ा चुनावी रंग
बुजुुर्गों में भी जोश नजर आया। गाड़ियों में बैठकर वोट देने के लिए पोलिंग बूथों पर आ रहे थे। 85 वर्षीय शांति देवी, 88 वर्षीय गुलाब देवी व 90 वर्षीय फूलचंद का कहना था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वो हर बार मतदान करते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान कर सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व में अपने मत की आहुति डाल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बीए की छात्रा करिश्मा व मोनिका शर्मा ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अपना पहला मतदान करने के लिए इतनी उत्साहित थी कि सबसे पहले पोलिंग बूथों पर पहुंचकर के मतदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें