फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ओर रही मस्ती की होली , खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बुधवार को महिलाओं ने होलिका की पूजा कर होली उत्सव मनाया। युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। कुछ जगह होली पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने डीजे पर डांस किया। चारों ओर रंगों के त्योहार होली की खुमारी छाई रही। स्कूल हो या कॉलेज सब होली के रंगों में सराबोर दिखे। स्कूल, कॉलेजों से घरों की ओर लौटने वाले विद्यार्थियों ने अपने सहयोगियों के साथ होली खेली।
होली के हुड़दंग से बच्चे कैसे अछूते रह सकते हैं। कुछ यही नजारा बुधवार को आईटीआई में दिखा। बुधवार को अधिकतर स्कूलों का अवकाश था। आईटीआई में पहुंचे छात्र रंग बिरंगे नजर आए। विद्यार्थियों ने सहपाठियों के साथ होली मनाई एक-दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाया। बुुधवार को अभिभावक खरीदारी में जुटे रहे। अभिभावक रंग-गुलाल और मिठाइयों की खरीदारी की। प्रमुख बाजार शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, शॉपिंग कांप्लेक्स और सिनेमा रोड भीड़ रही। महिलाओं ने होलिका माता का व्रत किया। दोपहर के समय होलिका का पूजन करने के बाद जल ग्रहण किया। देर शाम होलिका दहन के बाद व्रत को संपन्न किया।
विज्ञापन


यहां-यहां जली होली
मसानी चौक, परशुराम चौक, शेरागुुवाड़ी, चौक मोहल्ला, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला कुम्हारान, शिव कालोनी, मोहल्ला बास, ब्रह्मचारी रोड, कोका, सैनीपुरा, विंकेटेश्वर मंदिर के पास, अनाज मंडी, सतनाली चौक, पंचमुखी हनुमान, जवाहर नगर,
विज्ञापन


मीडिया क्लब ने मनाई होली
मीडिया क्लब महेंद्रगढ़ ने पाल पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें राव रमेश पालड़ी, राव रमेश पायलेट, राजकुमार खातोद, संजीव तंवर ,अजय सिगड़िया, कंवर सिंह यादव, रोशनलाल यादव, कुलदीप यादव सहित अन्य गण्यमान्यों ने मीडिया के साथियों के साथ होली मनाई। एक-दूसरे को गुलाल लगाया। डीजे पर होली के गीतों पर थिरके। होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर खूब नृत्य किया। क्लब के प्रधान प्रदीप बालरोड़िया ने अतिथियों को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें