फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में एमए संस्कृत में पढ़ाए जाएंगे दस पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से एमए इन संस्कृत की पढ़ाई होगी। जिसमें मनुवाद को भी पढ़ाया जाएगा। एमए संस्कृत में आठ की बजाए दस पेपर होंगे। जिसमें पहले वर्ष में पांच तथा दूसरे वर्ष में पांच पेपर होंगे। एमए संस्कृत की 15 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
हकेंविवि में 15 सीटों के लिए दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2019 के माध्यम से होंगे। जिसकी आवेदन प्रक्रिया अन्य 13 अप्रैल 2019 तक रहेगी। सभी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विवि की सेंट्रल एडमिशन एडवाजरी कमेटी के संयोजक प्रो. राजेश कुमार मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मंजूरी मिल चुकी है। नवंबर-दिसंबर 2018 में एमए संस्कृत के लिए यूजीसी में आवेदन किया गया था। यूजीसी की मंजूरी के बाद अब नए सत्र से विवि में एमए संस्कृत पाठ्यक्रम संस्कृत विभाग शुरू कर रहा है। एमए संस्कृत में आवेदक का 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण (संस्कृत विषय) सहित और शास्त्री की डिग्री होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हकेंविवि की एमए इन संस्कृत अन्य एमए से अलग होगा। अन्य जगह पर दोनों वर्ष में कुल आठ पेपर होते हैं। यहां कुल दस पेपर रहेंगे। कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने बताया कि इस साल कुछ पांच नए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया था, जिसमें तीन की मंजूरी आ चुकी है। जल्द ही अन्य दो पाठ्यक्रमों की मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के आधार पर दाखिले
प्रोफेसर आरके मलिक ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद 25 व 26 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इस लिखित परीक्षा के लिए देशभर में केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदक अपने नजदीक का केंद्र चुन सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें