फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सिटी बस सेवा का संचालन होने से विकास में मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर में सिटी बस सेवा शुरू होने से जहां आम लोगों को राहत मिली है वहीं इससे शहर को नई दिशा मिलेगी। सिटी बस सेवा चलने से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब उन्हें कॉलेज में आने जाने के लिए आरामदायक सफर मिला है। वहीं, किराये के रूप में प्रतिदिन 20 रुपये के खर्च से भी मुक्ति मिल गई।
सिटी बस सेवा रेवाड़ी व गुरुग्राम में चल रही है। ऐसे में नारनौल शहर में सिटी बस सेवा शुरू होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे जहां सैकड़ों की संख्या में छात्राओं को राहत मिलेगी। वहीं, गांवों से आने वाले लोगों को नागरिक अस्पताल में जाने में आसानी मिलेगी। नारनौल शहर में ऑटो के अलावा कोई दूसरी सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेज, संस्थाओं व लोगों को अस्पताल जाने में दिक्कत महसूस हो रही थी। लोगों को 20 से 40 रुपये खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में सिटी बस सेवा से 5-10 रुपये में ही सफर कर पाएंगे। व्यापारी संगठनों का कहना है कि सिटी बस सेवा रोडवेज व जिला प्रशासन की अच्छी पहल है। इसका आम लोगों को फायदा उठाना चाहिए। शहर का विकास हो रहा है। ऐसे में सिटी बस सेवा का शुरू किया जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नारनौल के लोगों को जो सेवा दी है उसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन


फोटो नंबर 29
रोडवेज ने शहर में सिटी बस सेवा शुरू कर दी है। जल्द ही इसमें ओर सुधार किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि नारनौल के लोगों को अच्छी सिटी बस सेवा मिलेगी। इससे छात्राओं के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी। बस संचालन में जहां कमियां मिलेगी उसमें सुधार किया जाएगा।
- राजीव नागपाल, जीएम रोडवेज।
फोटो नंबर 62
शहर में सिटी बस सेवा का संचालन करना रोडवेज व जिला प्रशासन की अच्छी पहल है। सिटी बस सेवा चलने से जहां लोगों को राहत मिलेगी वहीं लोगों की जेब पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। इससे नारनौल के विकास में तेजी आएगी।
- बजरंग लाल अग्रवाल

फोटो नंबर 30
शहर में सिटी बस सेवा चलने से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए प्रशासन ने बस सेवा चलाकर अच्छी पहल की है।
विज्ञापन

- संदीप नूनीवाल

फोटो नंबर 63
कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को कॉलेज में जाने के लिए निशुल्क सिटी बस सेवा शुरू कर प्रशासन ने अच्छी पहल की है। सिटी बस सेवा चलने से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में खुशी की लहर है। प्रशासन व रोडवेज विभाग के छात्राओं के हक में अच्छा कदम उठाया है।
- दीक्षा डाबडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें