फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों के चालकों की मदद से लोकल रूटों पर चली 45 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। बुधवार को प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे पांच चालक ही ड्यूटी पर पहुंचे। जिसके बाद आरटीए ने निजी स्कूलों के 36 चालकों को रोडवेज विभाग को उपलब्ध कराया। जिस पर निजी स्कूलों के 36 चालकों, चार पुलिसकर्मी व पांच प्रोबेशन चालकों की मदद से रोडवेज ने लोकल रूटों पर 45 बसों का संचालन किया।
बता दें कि अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने हड़ताल में शामिल प्रोबेशन पर चल रहे 17 चालकों की मदद से मंगलवार को बसों का संचालन कराया था। ऐसे में रोडवेज व प्रशासन को उम्मीद थी बुधवार को भी प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे चालक ड्यूूटी पर आएंगे लेकिन पांच ही ड्यूटी पर आए। ऐसे में आरटीए द्वारा निजी स्कूलों से एक-एक चालक को बुलाया गया। जिसके बाद सुबह डिपो से बसों का संचालन हो पाया। जीएम राजीव नागपाल ने बताया कि बुधवार को रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, कनीना, चरखी दादरी और राजस्थान रूटों पर 45 बसों का संचालन हुआ। उन्होंने बताया कि सभी बसों पर परिचालक के रूप में होमगार्ड थे। जीएम ने बताया कि बुधवार को स्कूली बसों का संचालन नहीं हुआ, सभी बसें रोडवेज की चली। हालांकि सरकारी अवकाश होने के कारण बस स्टैंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम रही। दूसरा लंबे रूटों पर अभी भी यात्रियों को असुविधा हो रही है। यात्री दो-तीन बसें बदलने के बाद मंजिल तक पहुंचे। सरकार द्वारा 720 प्राइवेट बसों को परमिट जारी करने के विरोध में नौ दिन रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर है।
विज्ञापन

583 कर्मचारियों में से 28 ड्यूटी पर आए
रोडवेज के नारनौल डिपो में कुल 583 कर्मचारी है। इसमें बुधवार को ड्यूटी पर 28 कर्मचारी आए जबकि 536 अनुपस्थित/हड़ताल पर रहे। डिपो में परिचालक 218 है, जिसमें ड्यूटी पर कोई नहीं आया। मैनेजमेंट स्टाफ 63 में से 19, चालक 225 में से आठ ड्यूटी पर आए। इसके अलावा यार्ड मास्टर, निरीक्षक, उप निरीक्षक भी ड्यूटी पर नहीं आएं।
विज्ञापन


चालक-परिचालक के लिए 2615 आवेदन आए
जिले में चालक-परिचालक के लिए बुधवार दोपहर तक करीब 2615 आवेदन रोजगार विभाग को मिले। इसमें 1363 चालक व 1252 परिचालक के लिए आवेदन मिले हैं। बुधवार को सरकारी अवकाश होने के बाद भी रोजगार कार्यालय खुला रहा है और काफी संख्या में लोगों ने आवेदन जमा कराए। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने पर नए चालक व परिचालकों को भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार चालकों-परिचालकों को तीन माह के लिए अनुबंध पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें