फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी कल करेंगे विधायक ओमप्रकाश यादव के निवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रही। रविवार को कर्मचारी स्थानीय नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सांकेतिक धरना देकर हड़ताल पर बैठे। हड़ताल व धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने की।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया कि रविवार की छुट्टी व जन्माष्टमी के त्योहार की वजह से राज्य कार्यकारिणी के निर्णयानुसार जिला सिविल सर्जन कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। उन्होंने बताया कि हड़ताल रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई, परंतु हमारी मांगों को मानने की बजाय सरकार कर्मचारियों पर असमा जैसा काला कानून लगा दिया है और कर्मचारियों को बर्खास्त करने की चेतावनी के पत्र जारी कर दिए जाने कारण जिले के सभी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रधान ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। सरकार कर्मचारियों को झूठे आश्वासन दें रही है। 4 सितंबर को जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी विधायक ओमप्रकाश यादव के निवास का घेराव करेंगे और हमारी मांगों की अधिसूचना जारी करवाने का ज्ञापन देंगे। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार 5 सितंबर को 5 लोग सिर मुंडन करवाकर सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर जिला प्रेस सचिव मुकेश यादव, रणबीर सिंह, चम्पा, धर्मेंद्र, राजेंद्र, लक्ष्मण, सतीश, गुलाब, चंपा व वरिष्ठ उप प्रधान सुमन देवी आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें