फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल लैब टेक्नीशियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
हरियाणा मेडिकल लैबोरेटरी वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिला के मेडिकल लैब टेक्नीशियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। लैब टेक्नीशियन के अनुसार क्लीनिकल एस्टेबलिसमेंट एक्ट की आड़ में उनकी रोजी रोटी पर हमला बोला जा रहा है।
इसको लेकर सोमवार को लैब टेक्नीशियन के सदस्यों ने मेडिकल लैब टेक्नालॉजिस्ट सोसायटी के प्रधान रामगोपाल के नेतृत्व में अपनी मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम जगदीश शर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिस प्रकार लैब की रिपोर्ट पर एमबीबीएस से हस्ताक्षर कराने की शर्त लगाई गई है उससे उनकी रोजी रोटी पर संकट आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट चेक कराने के लिए डॉक्टर को सैलरी कहां से देंगे। अगर टेस्ट की रिपोर्ट पर एमबीबीएस डाक्टर को वेतन देना पड़ता है तो फिर टेस्ट की रिपोर्ट भी महंगी हो जाएगी। जिसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार से मेडिकल लैब टेक्नीशियन को रिपोर्ट पर हस्ताक्षर का अधिकार नहीं मिलता है तो उनके पास आंदोलन के सिवाय कोई चारा नहीं बचता है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट लैब संचालकों के लिए अपनी लैबों को बंद करना उनकी मजबूरी है तथा जनता पर पड़ने वाले असर के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन नारनौल ने भी इनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, मुकेश शर्मा, जय प्रकाश, रोहताश कुमार, रोशनलाल, निमा के प्रधान उमेश गुप्ता व डा. गजराज यादव समेत सैकड़ों की सं ख्या में लैब टेक्नीशियन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें