फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को निर्देश अवैध खनन की शिकायत तुरंत करें, अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों को निर्देश : अवैध खनन की शिकायत तुरंत करें, अन्यथा होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नांगल चौधरी। क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीरवार को महेंद्रगढ़ के एसडीएम उत्तमसिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स टीम की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंचायत सचिव व सरपंचों को भी शामिल किया गया। उन्होंने पंचायतों को अवैध खनन की रोकथाम में सक्रिय मदद देने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोताही साबित होने पर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सरकार सख्त है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश हैं। नांगल चौधरी क्षेत्र के अधिकतर पहाड़ों में खनन की शिकायतें मिल रही हैं। कृष्णावती नदी का लीज टेंडर सरेंडर हो चुका है, बावजूद रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर बजरी के सप्लाई होने की सूचना आ रही है। यह खनन नदी के अलावा कृषि भूमि पर होता है। गांवों के रास्तों से बजरी बहरोड़, कोटपूतली, नीमराना, रेवाड़ी में सप्लाई होती है। रोकथाम को लेकर जिला लेवल पर उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। उन्होंने टास्क फोर्स गठित करके अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। टास्क फोर्स को नदी व पहाड़ों में औचक छापेमारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि ढाणी जाजमा, शहबाजपुर, नांगल कालिया, जैनपुर पंचायत की नदी में चोरी-छिपे बड़े स्तर पर खनन होता है। 20-30 फीट गहराई तक खनन होने से कृषि भूमि को कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया। इसलिए प्रशासन ने पंचायतों का सहयोग लेकर अवैध खनन रोकने की योजना बनाई है। उन्होंने सरपंच तथा ग्राम सचिवों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को भी गश्त बढ़ाने को कहा। नदी में अवैध खनन करते संसाधन मिलने पर तुरंत इंपाउंड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की लिंक सड़कों पर गश्त बढ़ाई जाएगी, क्योंकि बजरी से लोड वाहन ग्रामीण लिंक सड़कों से होकर राजस्थान में प्रवेश करते हैं। इस मौके पर सहायक आरटीए सविंद्र सिंह, जिला खनन अधिकारी वासदेव, बीडीपीओ प्रमोद कुमार, ग्राम सचिव महेश कुमार, सहायक रामजीलाल, फोरेस्ट व प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें